फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP workers clashing with forelane, arrested by police, arrested

फोरलेन जाम कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers clashing with forelane, arrested by police, arrested
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस पर भिनगा स्थित डूडा कार्यालय पर ध्वजारोहण न करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भिनगा बहराइच फोरलेन जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के मना करने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

भिनगा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में संचालित डूडा कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण न किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को इसके विरोध में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का किसी अधिकारी ने ज्ञापन नहीं लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने फोरलेन पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस के समझाने पर भी कार्यकर्ता जाम हटाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को वहां से खदेड़ा। जिसमें एबीवीपी जिला संयोजक सहित छह कार्यकर्ता घायल हुए। एबीवीपी के जिला संयोजक देवेश मिश्र ने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर डूडा कार्यालय पर ध्वजारोहण नहीं होने के विरोध में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने गए थे। किसी अधिकारी ने ज्ञापन नहीं लिया। एबीवीपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इसमें जिला संयोजक सहित छह लोग जख्मी हुए। वहीं पुलिस एबीवीपी के संगठन मंत्री सूरज कुमार, आदित्य पांडेय, सत्यार्थ समेत अन्य कार्यकर्ताओं को कोतवाली पकड़ ले गई। लगभग एक घंटे पुलिस हिरासत में रखने के बाद देर शाम उन्हें छोड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे का कहना है कि एबीवीपी कार्यकर्ता भिनगा-बहराइच फोरलेन को जाम करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने समझा बुझाकर हटा दिया। पुलिस ने किसी प्रकार का बल प्रयोग नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed