फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP demonstrated at DIOS office

एबीवीपी ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
ABVP demonstrated at DIOS office
डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी छात्र। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। छात्रों की समस्याओं तथा बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रदेश कार्य कारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल को सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जिले में शिक्षा विभाग व विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से नियुक्तियों में अनियमितता बरती गई है। वर्ष 2005 से 2012 तक शिक्षकों के वेतन सीट में भी बहुत अंतर सामने आ रहा है। जिले में संचालित सभी तीस राजकीय हाईस्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। एकल शिक्षकों के सहारे संचालित यह विद्यालय अक्सर बंद रहते हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में पचास से अधिक विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को संचालकों ने कमाई का जरिया बना रखा है। वह विद्यार्थियों का भविष्य खराब कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले के सभी बिना मान्यता प्राप्त संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद करने व बिना मानक के चल रहे स्कूलों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग करता है। इस दौरान जिला संयोजक देवेश मिश्रा, शिवाजी त्रिपाठी, रुचि त्रिपाठी, सत्यार्थ त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, विक्रम मिश्रा, कौशल यादव, सच्चिदानंद पांडेय, विपिन अवस्थी, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed