फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP activists protest at BSA office

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists protest at BSA office
बीएसए को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की गिरती शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की ज्वलंत समस्याओं सहित शिक्षा के नाम पर हो रही अभिभावकों से धन उगाही के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एवीबीपी छात्रों ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी राणा को सौंपे ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुचि त्रिपाठी के नेतृत्व में कहा है कि जिले में शिक्षा व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। विभाग की हीलाहवाली के कारण शिक्षा का स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। कक्षा पांच तक के छात्र एबीसीडी भी नहीं जानते। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता लेकर सरकार की ओर से निर्धारित पाठ्यपुस्तक को नहीं पढ़ाया जाता।
विज्ञापन

यह समस्या पूरे जिले के ज्यादातर विद्यालयों में है। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से किताब के नाम पर अवैध रूप से वसूली हो रही है। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। एकल शिक्षक वाले अधिकांश विद्यालय शिक्षामित्रों के सहारे ही संचालित हो रहे हैं। विद्यालय के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में तमाम विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को संचालकों ने कमाई का जरिया बना रखा है। वह विद्यार्थियों का भविष्य खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराया जाए। साथ ही बिना मानक के चल रहे विद्यालयों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। इस दौरान जिला संयोजक देवेश मिश्रा, नगर मंत्री शिवाजी त्रिपाठी, जिला एसएफडी प्रमुख सत्यार्थ त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, विक्त्रस्म मिश्रा, कौशल यादव, सच्चिदानंद पांडे, विपिन अवस्थी, संगठन मंत्री सूरज गुप्ता, विमल ओझा, कौशल राज यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed