फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Abbot of Bhartiya Buddhist Vihar dies in road accident

Shravasti News: भारतीय बौद्ध विहार के मठाधीश की सड़क हादसे में मौत

Sun, 21 May 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 21 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Abbot of Bhartiya Buddhist Vihar dies in road accident
सुबह टहलने निकले थे मठाधीश, कोरिया मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर फोटो - 03
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित भारतीय बौद्ध विहार श्रावस्ती (इंडिया मंदिर) के मठाधीश की रविवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह मठ से टहलने के लिए निकले थे। जिन्हें कोरिया मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित भारतीय बौद्ध विहार श्रावस्ती (इंडिया मंदिर) के मठाधीश संघानंद (67) मूलत: हरदोई जिले के थाना संडीला क्षेत्र के निवासी थे। जो विगत 40 वर्ष से बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित भारतीय बौद्ध विहार में रह रहे थे।
विज्ञापन

प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। जैसे ही वह बौद्ध परिपथ स्थित नवीन मॉडर्न थाना कटरा के कोरिया मंदिर के सामने पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण वह मार्ग पर ही दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बौद्ध भिक्षु को स्थानीय लोग निजी वाहन से जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को भारतीय बौद्ध विहार श्रावस्ती लाया गया। जहां मंदिर के बौद्ध भिक्षु संघ पाल ने नवीन मॉडर्न थाना पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed