{"_id":"67d5c539c14d1c540c0b20d4","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-the-canal-drowned-and-died-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109918-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहर में नहाने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहर में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
दसियापुर के मजरा कटही में नहर में डूबे युवक को तलाशते गोताखोर व मौजूद लोग।
कटरा (श्रावस्ती)। दसियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार को होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए गांव निवासी युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को करीब दो घंटे के बाद स्थानीय गोताखोर के सहयोग से नहर से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
कटरा के ग्राम दासियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार को होली खेलने के बाद गांव के कई बच्चे नहर में नहाने चले गए। इस दौरान उनके साथ गांव निवासी सूर्यभान (22) पुत्र ननके भी गया था। नहर में नहाते समय सूर्यभान डूबने लगे। साथ में मौजूद बच्चे जब तक गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी देते व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर सूर्यभान को बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गई।