{"_id":"67f0212c8d99822dca00a956","slug":"a-young-man-who-went-to-punjab-for-employment-died-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110326-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रोजगार के लिए पंजाब गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रोजगार के लिए पंजाब गए युवक की मौत
Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तुलसीपुर के मजरा अड़राई निवासी युवक की बृहस्पतिवार को पंजाब के चंडीगढ़ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन शव को देर रात वापस घर लाए। मामले में पिता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
अड़राई निवासी हनुमान यादव विगत सात वर्ष से पंजाब के चंडीगढ़ में रहकर कैटरिंग का काम करता है। दो माह पूर्व गांव निवासी इसराइल (23) पुत्र फखरुद्दीन हनुमान के पास गया था। वहां हनुमान यादव ने इसराइल को वेटर के रूप में रखा था। इसराइल चंडीगढ़ के छपंजा के मोहल्ला पन्सोरा में किराये के कमरे में तीन साथियों के साथ रहता था। वहां बृहस्पतिवार इसराइल की तबीयत खराब हो गई। साथियों के पूछने पर बताया कि सिर में तेज दर्द है। इसकी सूचना साथियों ने हनुमान यादव को दी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते इसराइल की मौत हो गई।
हनुमान यादव की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को देर रात घर लाए। इस दौरान परिजनों ने देखा कि इसराइल की नाक से खून निकल रहा है। फखरुद्दीन की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।