Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man died after being electrocuted by an HT line that fell on the embankment.

Shravasti News: मेड़ पर गिरी एचटी लाइन से लगा करंट, युवक की मौत

Wed, 06 May 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted by an HT line that fell on the embankment.
घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर पहलादा में खेत की मेड़ पर टूट कर गिरी 11000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि चार दिन पहले टूटकर खेत की मेड़ पर गिरी लाइन को सूचना देने के बाद भी विभाग नहीं हटाया। इसमें प्रवाहित करंट भी नहीं रोका। विभाग की लापरवाही से युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, पहलादा निवासी बंसराज (32) मंगलवार दोपहर घर का कुछ सामान खरीदने के लिए साइकिल से लालपुर चौराहा जा रहे थे। वह दो खेतों के बीच मेड़ से गुजर रहे थे। इसी पर हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। उन्हें अंदाजा नहीं था कि चार दिन पूर्व टूटे तार में करंट का प्रवाह नहीं रोका गया है। उनकी साइकिल जैसे ही तार के ऊपर से गुजरी वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत लाइन टूटने की सूचना कई बार विद्युत उपकेंद्र गिलौला को दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना के बाद सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय व सीओ भरत पासवान ने मौके पर पहुंच कर जांच की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed