फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man cutting fodder in a field was struck by lightning and died.

Shravasti News: खेत में चारा काट रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man cutting fodder in a field was struck by lightning and died.
 बिजली गिरने से हुई मौत के बाद जुटे ग्रामीण। - संवाद
वीरपुर। कटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंगुरीजोत के मजरा फतेहपुर तनाजा निवासी अमरनाथ मंगलवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बलरामपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



फतेहपुर निवासी अमरनाथ (40) मंगलवार सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए गांव से सटे बलरामपुर जिले के ललिया क्षेत्र स्थित अपने खेत गए थे। अचानक बारिश शुरू हो गई्र, लेकिन अमरनाथ बारिश के दौरान भी चारा काटने में लगे रहे।
विज्ञापन


चारा काटते समय अचानक उनके ऊपर बिजली गिर पड़ा, इससे झुलसकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बिजली गिरने की आवास सुन परिजन खेत की तरफ दौड़े, जहां अमरनाथ का शव पड़ा देख चीख पड़े। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ के तीन भाई व दो बहनें हैं, उनकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों की सूचना पर आई ललिया थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed