{"_id":"680e768e5802b257b00cd0e4","slug":"a-vocational-laboratory-will-soon-be-built-in-kendriya-vidyalaya-shravasti-news-c-104-1-srv1004-110867-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: केंद्रीय विद्यालय में जल्द बनेगी व्यावसायिक प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: केंद्रीय विद्यालय में जल्द बनेगी व्यावसायिक प्रयोगशाला
Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। किताबी ज्ञान के साथ ही व्यावहारिक कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ाने के लिए केंद्रीय विद्यालय भिनगा में व्यावसायिक प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे छात्रों में सीखने की क्षमता का तेजी से विकास होगा।
पीएमश्री योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय भिनगा में जल्द ही व्यावसायिक प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से सर्वे का कार्य पूरा कर भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल को विकसित करने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत केंद्रीय विद्यालय में व्यावसायिक प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाएगा। प्रधानाचार्य राज मंगल यादव ने बताया कि इस प्रयोगशाला को विभिन्न उपकरणों के साथ ही शिक्षाप्रद शिक्षण सामग्रियों से सुसज्जित किया जाएगा। इससे छात्रों को छूकर, देखकर व प्रयोग करके सीखने का अवसर प्राप्त होगा।