{"_id":"6813bca5c5a8489ab7084b1a","slug":"a-vicious-criminal-was-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110967-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
श्रावस्ती। घुड़दौरिया गांव के निकट बुधवार रात पुलिस व एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया शातिर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए।
एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी के निकट राप्ती नहर पटरी से घुड़दौरिया गांव की ओर जा रहे हैं। इस पर एसओजी प्रभारी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर बुधवार रात घेराबंदी की।
इस दौरान पुलिस से घिरता देख किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने भिनगा के लोखड़ियनपुरवा निवासी मंगल पुत्र शंकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसका दूसरा साथ पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
घायल मंगल को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मौके से भागे सिपाही लाल यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।