{"_id":"6893a5782d624cd1110fafba","slug":"a-mud-wall-fell-on-the-child-and-he-died-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113219-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बालक पर गिरी मिट्टी की दीवार, तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बालक पर गिरी मिट्टी की दीवार, तोड़ दिया दम
Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत दूबकला निवासी दिवांश (8) पर बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। परिजनों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दिवांश बुधवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। खेलने के बाद वह घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक गांव निवासी भोलानाथ के घर की मिट्टी की दीवार भरभरा कर उस पर गिर गई। दीवार गिरने का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दिवांश को बाहर निकाला।
परिजनों ने उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं हुई है।