{"_id":"67d4466759194742ec0b5aae","slug":"a-man-died-after-get-drowned-in-lake-in-shravasti-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Fri, 14 Mar 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:38 PM IST
सार
श्रावस्ती के कटरा में होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना से गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन
युवक की मौत से गांव में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दसियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार होली की खुशियां कफूर हो गई। होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए गांव निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम फैल गया है।
विज्ञापन
नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम दासियापुर के मजरा कटही में शुक्रवार को होली पर खूब हुड़दंग हुआ। ग्रामीण हंसी खुशी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। ग्रामीणों की यह खुशी शाम होते होते मातम में बदल गई। होली खेलने के बाद गांव के कई बच्चे नहर में नहाने चले गए। इस दौरान उनके साथ गांव निवासी सूर्यभान (22) पुत्र ननके भी गया था।
विज्ञापन
नहर में नहाते समय सूर्यभान अचानक डूबने लगा। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। साथ में मौजूद बच्चे जब तक गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी देते व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर सूर्यभान को बचाने का प्रयास करते। उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टर्माम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम फैल गया है।