{"_id":"68168abe69718617c906df78","slug":"a-case-will-be-filed-against-the-madrasa-manager-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111022-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मदरसा प्रबंधक पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मदरसा प्रबंधक पर दर्ज होगा केस
Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील मार्ग स्थित आवासीय मदरसा जामिया कादिरिया बरकातिया लिलबनात को एसडीएम की ओर से 22 अगस्त 2024 को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद मदरसे का संचालन हो रहा था। इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से मदरसा प्रबंधक के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है।
अमर उजाला ने 30 अप्रैल 2025 के अंक में दो और मदरसे सील, अब तक 34 पर हुई कार्रवाई शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। साथ ही सील होने के बाद भी संचालित हो रहे मदरसे की भी खबर थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने बिना कोई अभिलेख प्रस्तुत करते हुए सक्षम स्तर से अनुमति लिए बगैर ही मदरसे को पुन: संचालित करने के आरोप में इकौना थाने में तहरीर दी गई है। इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। इस बारे में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे बताते हैं कि जांच की जा रही है।