{"_id":"6a0615d465f8a43f970b1f67","slug":"a-boy-and-a-teenager-drowned-in-the-rapti-river-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120158-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राप्ती में डूबकर बालक और किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राप्ती में डूबकर बालक और किशोर की मौत
Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम बसंतपुरवा में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
इकौना। नवीन मॉडर्न क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय एक बालक व एक किशोर डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत कर दोनों के शव निकलवाए व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों की मौत से गांव में मातम पसर गया, उनके परिजन बिलख रहे हैं।
ग्राम पंचायत मालौना खसियारी के मजरा बसंतपुर निवासी विक्की यादव (15) और विकास (12) बृहस्पतिवार सुबह घर से नदी के किनारे भैंस चराने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नदी में नहाने लगे।
अचानक बहाव तेज होने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों की चीख सुन ग्रामीण दौड़े और उन्हें बचाने का प्रयास किए, लेकिन तब तक दोनों नदी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पहले विक्की यादव और फिर विकास का शव गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला। बच्चों की मौत से दोनों के परिजन बिलख रहे हैं। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।