{"_id":"6ad506eedf75c16a92016df8","slug":"a-100-foot-long-trailer-with-308-wheels-passed-through-the-district-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123925-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिले से गुजरा 308 पहियों का 100 फीट लंबा ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिले से गुजरा 308 पहियों का 100 फीट लंबा ट्रेलर
Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गिलौला बाजार से गुजरता वैसल लदा ट्रेलर
गिलौला। बहराइच-बलरामपुर मार्ग से रविवार को गुजरे लगभग 100 फीट लंबे ट्रेलर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 308 पहियों वाले महा ट्रेलर पर कई फीट ऊंचा व लगभग 200 टन वजनी इंडस्ट्रियल वैक्यूम वैसल लदा रहा।
ट्रेलर के साथ चल रहे कर्मियों ने बताया कि वह सभी 308 पहियों वाले इस महा ट्रेलर को ओडिशा के पारादीप पोर्ट से लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर पर 200 टन वजनी इंडस्ट्रियल वैक्यूम वैसल लदा है जिसे लेकर वह सभी लखीमपुर जा रहे हैं। इसका उपयोग चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट की क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा। ओडिशा से निकला यह भारी-भरकम काफिला झारखंड और बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा है। इसके बाद चंदौली और बलरामपुर के रास्ते श्रावस्ती में दाखिल हुआ। ट्रेलर की ऊंचाई और चौड़ाई अधिक होने के चलते हम सभी इसके साथ चल रहे हैं और हाईटेंशन तार, केबल व साइनबोर्ड आदि को हटाते हैं।