फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मिथिलेश शुक्ला बने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष

मिथिलेश शुक्ला बने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष

Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मिथिलेश शुक्ला बने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष
मिथिलेश अध्यक्ष और अनिल बने महामंत्री
विज्ञापन

श्रावस्ती उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी का गठन
बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी पर की चर्चा
श्रावस्ती। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई की बैठक शनिवार को भिनगा में हुई। जिसमें मंडल के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश संगठन मंत्री मौजूद रहे। बैठक में मिथिलेश शुक्ला को श्रावस्ती उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष तथा अनिल नैय्यर को महामंत्री चुना गया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने जा रहा है। इसका व्यापार मंडल स्वागत करता है। व्यापारियों को चाहिए कि वह कैंपों में जाकर जीएसटी की बारीकियों की जानकारी लें। सरकार को भी चाहिए कि वह व्यापारियों को अन्य देशों की भांति आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं। प्रदेश मंत्री सत्यवर्धन गोयल ने कहाकि जीएसटी में कुछ खामियां दूर हुई। इसके बाद भी कई खामियां अब भी मौजूद हैं। जिसे दूर करने के बाद इसे लागू किया जाए। प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद अग्रवाल ने कहा कि 100 देशों में जीएसटी की दर 8-16 प्रतिशत के मध्य है। 30-40 देशों में इसकी दर अधिकतम 20 प्रतिशत है। देश में जीएसटी 28 प्रतिशत की दर से लगाई जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से 18 प्रतिशत तक ही जीएसटी लगाने की मांग भी किया। मौके पर श्रावस्ती उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से मिथिलेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष, अनिल नैय्यर को महामंत्री, पवनेश शुक्ला व शिवम जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, आशीष कुमार सिंह को भिनगा नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed