{"_id":"5c741f25bdec2273a3398130","slug":"81551114021-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले पावर प्लांट तो भिनगा में दूर हो नेटवर्क की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले पावर प्लांट तो भिनगा में दूर हो नेटवर्क की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा नगर व उसके आसपास रहने वालों को पखवारे भर से बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसका कारण बीएसएनएल के टावर भिनगा द्वितीय का पावर प्लांट व हाई टेंशन लाइन केबल का फुंकना है।
बनकटवा में लगा बीएसएनएल का टावर श्रावस्ती व बहराइच जिले में स्थापित टावरों की अपेक्षा सबसे ऊंचा माना जाता है। कुछ वर्षों पूर्व तक इसी टावर के सहारे सीमा क्षेत्र तक के उपभोक्ताओं को नेटवर्क मुहैया कराया जा रहा था।
सरकार द्वारा टावरों का रेडिएशन तय करने के बाद इसकी सीमा घटा दी गई थी जिसके बाद भिनगा नगर में ही नेटवर्क की समस्या होने लगी।
इसे देखते हुए भिनगा के सत्ती चौरा मोहल्ले में नए टावर का निर्माण कराया गया था जिससे भिनगा कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क मिल रहा था।
एक पखवारा पूर्व भिनगा द्वितीय एक्सचेंज का पावर प्लांट हाई वोल्टेज के कारण फुंक गया। इसके साथ ही हाईटेंशन केबल भी जल गया जिसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन
ऐसे में भिनगा नगर की करीब 35 हार आबादी सहित आसपास क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता पखवारे भर से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस बारे में जब बीएसएनएल के जेटीओ शकील से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई बार पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से मिलकर हाई टेंशन केबल बदलने की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यदि केबिल बदल जाए तो किसी तरह टावर चालू किया जा सकता है। रही बात पावर प्लांट के बदलने की तो यह टीडीएम स्तर का मामला है।
एक्सचेंज में क्या कमी है, इसे कैसे चालू किया जा सकता है, इसके बारे में बिना जानकारी किए कुछ भी नहीं बताया जा सकता है।
-चंद्र प्रकाश सिंह, टीडीएम, बीएसएनएल