{"_id":"5e4ac9678ebc3ef26e65f9e6","slug":"7261-candidates-to-take-exam-today-at-29-centers-srawasti-news-lko509073443","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 केंद्र पर आज परीक्षा देंगे 7261 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 केंद्र पर आज परीक्षा देंगे 7261 परीक्षार्थी
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से जिले के 29 केंद्रों पर शुरू होगी। इसमें जिले के 115 विद्यालयों में शिक्षणरत कुल 16742 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के रोल नंबर वाली स्लिप डेस्क पर चिपकाई गई है। इसके साथ ही विद्यालय में सिटिंग प्लान भी लगाया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को अपना कक्ष खोजने में समस्या न हो।
परीक्षा को सकुशल नकल विहीन संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर मंगलवार से प्रारंभ होगा। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान जिले में संचालित 115 विद्यालयों में पढ़ रहे कुल 16742 छात्र 29 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देंगे। इसमें हाईस्कूल के 9481 तो इंटर के 7261 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षाएं सकुशल संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को छात्रों ने अपने केंद्रों पर पहुंचकर सीटिंग प्लान देखा, ताकि मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दौरान सर्वाधिक छात्रों की संख्या जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में 1334 व सबसे कम संख्या अबू आसिम आजमी इंटर कॉलेज में 255 होगी।
वहीं एक हजार परीक्षार्थी से अधिक की संख्या वाले जिले में मात्र छह स्कूल हैं। जिसमें सीआरबी इंटर कॉलेज में 1183, नेहरू स्मारक में 1189, एलबीएस इंटर कॉलेज वीरगंज में 1056, श्रीअलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 1205 व आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज महरौली में 1066 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। बाकी सभी केंद्रों में छात्रों की संख्या एक हजार से कम है।
बोर्ड एग्जाम में पहले दिन की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 तक होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक की परीक्षा होगी। इसमें 9481 बच्चे शामिल होंगे। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 तक होगी। इस पाली में इंटरमीडिएट के 7261 बच्चे हिंदी सामान्य की परीक्षा देंगे।
सीडीओ अवनीश राय ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी को बोर्ड की ओर से जारी प्रवेश पत्र, हाईस्कूल के छात्रों के लिए कक्षा-9 का रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कक्षा-11 का रजिस्ट्रेशन कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही यदि उपलब्ध हो तो आधारकार्ड या सरकार की ओर से जारी अन्य कोई पहचान पत्र अपने साथ ले जाएं।
वहीं परीक्षार्थी पारदर्शी जामेट्री बाक्स तथा पानी की बोतल भी अपने साथ परीक्षा कक्ष में ला सकते है। परीक्षा केन्द्र पर किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री, मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच, बैग तथा परीक्षा को प्रभावित करने वाले अन्य इलेक्ट्रानिक यंत्र ले जाने पर पाबंदी है। परीक्षार्थी कक्ष में बातचीत न करें, अनुशासित तथा सहज रहें, तनावमुक्त होकर परीक्षा पर फोकस करें एवं किसी प्रकार की असुविधा होने पर अपने कक्ष निरीक्षक को अवगत कराएं।
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों में तनाव न हो, इसके लिए अभिभावक उनकी मदद करें। अभिभावक अपने बच्चों से अनावश्यक बहुत अधिक अपेक्षाएं न करें, बच्चे को स्वस्थ वातावरण दें। उसके संतुलित आहार का ध्यान रखें। उन्हें तरल पेय दें तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें प्रोत्साहित करें एवं बच्चों को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।