फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   शिक्षित महिलाओं का कम होता शोषण.....

शिक्षित महिलाओं का कम होता शोषण.....

Fri, 09 Jun 2017 05:04 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षित महिलाओं का कम होता शोषण.....
शिक्षा के बिना अधिकारों से वंचित होती महिलाएं
विज्ञापन

बीपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर
श्रावस्ती। जमुनहा के जयता जानकीनगर स्थित बीपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सिविल जज प्रवर खंड ने महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

शिविर में सिविल जज प्रवर खंड राजवीर सिंह ने कहा कि तमाम महिलायें शिक्षा के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित हो जाती है। इसके कारण वह अपने को उपेक्षित महसूस करने लगती है। महिलाओं को समाज में स्थान तभी मिलता है जब वह स्वयं शिक्षित बनेंगी। शिक्षित महिलायें अपने बच्चों को भी शिक्षित बनाती है। साथ ही वह अपने अधिकारों को भी जानती है। इससे उनका शोषण कम होता है। अधिकारों के हनन पर शिक्षित महिलाएं न्यायालय का दरवाजा खटखटाती है। जबकि अशिक्षित महिलायें उत्पीड़न व शोषण को सहते हुए चारदीवारी के अंदर सिमट जाती है। ऐसी महिलाओं को उनके दायित्व व अधिकार के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने भारतीय दंड संहिता, भरण पोषण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, राजस्व वाद, दाखिल खारिज सहित अन्य कानूनों की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय ने कहाकि यदि जन सामान्य को व्यवहारिक कानून का ज्ञान होगा तो वह अपराध से बच सकेंगे। यातायात संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दिया। सह परिविक्षा अधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बाल विवाह, बाल सुरक्षा, बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। शिविर को ज्ञान प्रकाश वर्मा, अलखराम वर्मा, तेज प्रकाश, हजारी लाल पाठक, महेश कुमार तिवारी व धर्मराज पाठक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed