फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 1690 अनुपस्थित

हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 1690 अनुपस्थित

Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 1690 अनुपस्थित
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में गुरुवार को 1709 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान 1690 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी पाली में इंटर की विभिन्न विषयों की परीक्षा में 19 छात्र नदारद रहे। उधर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र, कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसमें 12 परीक्षार्थी नदारद रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुल पंजीकृत 9663 के सापेक्ष 7973 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1690 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट बहीखाता तथा लेखाशस्त्र की परीक्षा में कुल 70 के सापेक्ष 68 परीक्षार्थी मौजूद रहे, वहीं दो अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान भाग एक में पंजीकृत 147 के सापेक्ष 141 परीक्षार्थी शामिल रहे, छह छात्र अनुपस्थित रहे।

फसल सुरक्षा सेवा की परीक्षा में पंजीकृत 106 के सापेक्ष 103 परीक्षार्थी शामिल रहे। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट नर्सरी शिक्षा का प्रशिक्षण के एग्जाम में पंजीकृत सभी 87 परीक्षार्थी मौजूद रहे।

कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 68 के सापेक्ष 62 परीक्षार्थी शामिल रहे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं बहुउद्ेशीय स्वास्थ्य कार्मिक की परीक्षा में कुल पंजीकृत 36 परीक्षार्थी के सापेक्ष 34 ही शामिल रहे।

जबकि दो अनुपस्थित रहे। वहीं बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत एक मात्र परीक्षार्थी उपस्थित रहा।

कृषि शस्य विज्ञान भाग एक की परीक्षा में कुल पंजीकृत 68 के सापेक्ष 62 परीक्षार्थी शामिल रहे, जबकि छह अनुपस्थित रहे। वहीं कृषि शस्य विज्ञान भाग दो की परीक्षा में कुल पंजीकृत 147 के सापेक्ष 141 परीक्षार्थी शामिल रहे।

छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बाबा जबदहा इंटर कॉलेज, बाबा राजेंद्रदास इंटर कॉलेज, त्रियंबकेश्वर इंटर कॉलेज व तपसी इंटर कॉलेज में छापेमारी किया।

बीएसए ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज व श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज में छापेमारी की। वित्त एवं लेखाधिकारी ने जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज व राहुल पब्लिक इंटर कॉलेज में छापेमारी की।


बदले गए केंद्र व्यवस्थापक
बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने प्रेम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज गिलौला के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है।

उनके स्थान पर अब बल्देव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज अमवा के सहायक अध्यापक आलोक कुमार पाठक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

बल्देव प्रसाद नागरिक इंटर कालेज अमवा में राजकीय हाईस्कूल गोठवा की प्रधान अध्यापक सुमन मिश्रा को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed