{"_id":"593d7c284f1c1bf71e8b458c","slug":"61497201704-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पारा पहुंचा 45 डिग्री, इंसानों के साथ ही पशु पक्षी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का पारा पहुंचा 45 डिग्री, इंसानों के साथ ही पशु पक्षी बेहाल
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 डिग्री पहुंचा पारा, लोग बेहाल
सड़कों पर रहा सन्नाटा, गर्म हवा से बढ़ी परेशानी
श्रावस्ती। तराई में गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम का पारा रविवार को फिर अचानक बढ़ गया। तराई में रविवार को कृषि विभाग ने जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर लोगों को झुलसन का अहसास हुआ।
तराई में मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग बेहाल है। रविावर को सुबह से ही लोगों को चटख धूप का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पीके कनौजिया ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आठ बजे से ही चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। इसके चलते दिन में सड़कें खाली खाली दिखी। वहीं आने जाने वाले लोगों को धूप से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। बाजार व आफिस के लिए घरों से निकले लोगों को सूरज की तपिश से झुलसने को मजबूर होना पड़ रहा है। तेज धूप के बीच चल रही हवा से जिले में लू की स्थिति बन गई है।