{"_id":"626ed3e0e49aec294f6c71e8","slug":"61-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-srawasti-news-lko628750863","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगाए जाएंगे 61 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगाए जाएंगे 61 लाख पौधे
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण में आ रहे बदलाव को रोकने के लिए जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से 61 लाख 36 हजार 84 पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया।
बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष में 61 लाख 36 हजार 84 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 40 लाख 11 हजार 651 पौध रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा 21 लाख 24 हजार 433 पौध रोपण किया जाएगा। ऐसे में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जन सहभागिता से बृहद स्तर पर पौध रोपण करें। साथ ही जिले में एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जायेगा। इसके लिए पौधरोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है। वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा।
जिससे जन स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है। साथ ही जल संचयन में भी यह सहायक होते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना आरपी चौधरी, जमुनहा सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी आशुतोष, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सन्दीप कुमार जेटली, तहसीलदार भिनगा रामप्यारे, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 6 अजय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।