फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   60 cm from the danger mark. Rapti reached up

खतरे के निशान से 60 सेमी. ऊपर पहुंची राप्ती

Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
60 cm from the danger mark. Rapti reached up
श्रावस्ती। नेपाल सहित पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण राप्ती नदी बुधवार को खतरे का निशान पार कर गई थी। ऐसे में संभावित बाढ़ की संभावनाओं को लेकर डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही डीएम के निर्देश पर बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। ताकि बाढ़ की हर स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। बुधवार को राप्ती बैराज लक्ष्मनपुर में राप्ती खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर पार कर 128.30 सेंटीमीटर पहुंच गई। जो खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर अधिक है। नदी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों एवं चौकी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी भी अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन

राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। वहीं संभावित बाढ़ वाले गांवों के निवासियों से सीधा संवाद रखा जाए। जिलास्तर पर बाढ़ आपदा के बेहतर प्रबंधन एवं सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम का नंबर 8429321551 एवं 7395045570 है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed