फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   542 Divyangs got measured to get artificial limbs

Shravasti News: 542 दिव्यांगों ने कृत्रिम अंग पाने के लिए कराई नापजोख

Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
542 Divyangs got measured to get artificial limbs
हरिहरपुररानी के ब्लाॅक सभागार में डीएम ने किया शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

श्रावस्ती। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने के लिए सोमवार को हरिहरपुररानी ब्लाॅक सभागार में एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम ने किया। शिविर के दौरान 542 दिव्यांगों ने सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के लिए मेजरमेंट कराया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जाता है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एडिप योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का मेजरमेंट करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। हरिहरपुररानी ब्लाॅक सभागार में आयोजित कैंप का शुभारंभ डीएम नेहा प्रकाश ने किया।
इस मौके पर डीएम ने अपने बच्चों के लिए कृत्रिम अंग का एसेसमेंट कराने आई महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप को कृत्रिम अंग के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इसका लाभ आप दिव्यांग विभाग के साथ ही पुनर्वास केंद्र से ले सकती हैं। डीएम ने शिविर में आने वाले लोगों के लिए जिनके पास आय प्रमाण पत्र नहीं है। उनको तत्काल आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलदार भिनगा के मौके पर ही रहने का आदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं कैंप में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गुजरात कैडर के आईआरएस (उपायुक्त अप्रत्यक्ष कर भारतीय राजस्व सेवा) पारसमणि त्रिपाठी ने कहा कि रेडक्रॉस व जिला दिव्यांग पुनर्वास का यह कार्य सराहनीय है। ऐसी पहल अन्य स्थानों पर होनी चाहिए। उन्होंने आम लोगों की सेवा में अपना भी योगदान देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पहले दिन 542 दिव्यांगों ने विभिन्न उपकरण के लिए अपना मेजरमेंट कराया। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस के चेयरमैन अरुण मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, एसडीएम भिनगा आशुतोष, तहसीलदार भिनगा रामप्यारे, बीडीओ जय प्रकाश के साथ एल्मिको की दस सदस्यीय टीम, प्रबंधन समिति के सदस्य बलविंदर सिंह सहित काफी संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed