फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मतदाता बनने के लिए अब अंतिम मौका

मतदाता बनने के लिए अब अंतिम मौका

Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने के लिए अब अंतिम मौका
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने बीएलओ के साथ बैठक की। यह बैठक विधानसभा क्षेत्रवार दो चरणों में हुई।
विज्ञापन


इसमें बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ की सराहना की गई। इसके साथ 23 व 24 फरवरी को अंतिम बार विशेष कैंप में छूटे मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा गलतियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कहा कि अब कभी भी लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है।

ऐसे में चुनाव पूर्व अंतिम बार 23 व 24 फरवरी को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचन कार्य में बीएलओ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

बीएलओ अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फार्म छह भरवा कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ें। छूटे मतदाताओं से भी फार्म-6 भरवाएं।
विज्ञापन


जिले के 815 बूथों पर 23 व 24 फरवरी को विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं का सत्यापन, छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने का अंतिम मौका है।

बैठक में कैंपों की व्यवस्था के लिए बीएसए, डीपीओ व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया। बीएलओ जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट देने के निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैठक से नदारद बीएलओ की सूची तलब की गई। डीएम ने सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को बीएलओ की जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम योगानंद पांडेय, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed