फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   500 BOTA Restricted wood recovered

500 बोटा प्रतिबंधित लकड़ी बरामद

Fri, 11 Sep 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
500 BOTA Restricted wood recovered
सिरसिया (श्रावस्ती)। सपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अहाते पर एसएसबी व वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान टीम ने अहाते से 500 बोटा प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की। टीम को देख सपा नेता मौके से फरार हो गए जबकि टीम ने उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर अहाते को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी बलरामपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि सपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मैनुद्दीन खां उर्फ दद्दन खां लकड़ी माफिया है। वह पूर्वी व पश्चिमी सोहेलवा जंगल में प्रतिबंधित खैर, शीशम, सागौन व शाल की लकड़ी कटवाता है और उसे अपने घर के निकट स्थित अहाते में डंप करता है।
विज्ञापन

इस पर डीएफओ बलरामपुर के निर्देश पर एसडीओ बलरामपुर नीरज यादव ने सिरसिया थाना क्षेत्र के पूर्वी सोहेलवा रेंज के अंतर्गत निराला नगर में एसडीओ तुलसीपुर अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसएसबी भैसाही नाका के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पूर्वी सोहेलवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल व पश्चिमी सोहेलवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रेम शंकर त्रिपाठी की टीम बनाकर निराला नगर स्थित मैनुदीन खां के अहाते में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने मौके से 42 बोटा खैर, 65 बोटा शीशम व 393 बोटा सगौन की लकड़ी बरामद की। एसएसबी व वन विभाग की टीम को देख कर सपा नेता दद्दन खां घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद टीम ने दद्दन खां के पुत्र गयासुद्दीन खां को गिरफ्तार कर लिया।

जिसे सिरसिया पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेते हुए अहाते के दोनों गेट को सील कर दिया गया है। इस बारे में एसडीओ बलरामपुर नीरज यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed