फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   4637710 plants to be planted for greenery

हरियाली के लिए रोपित होंगे 4637710 पौध

Wed, 24 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
4637710 plants to be planted for greenery
श्रावस्ती। तराई में हरियाली लगातार कम हो रही है। कहीं परमिट तो कहीं बिना परमिट प्रतिबंधित पेड़ों को काटा जा रहा है। इतना ही नहीं छूट प्रजाति के पौधे धड़ल्ले से कट कर ईंट भट्ठों पर भेजे जा रहे हैं। इससे जिले में पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे संतुलित करने के लिए जिले में जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागाें के माध्यम से जिले में 46 लाख 37 हजार 710 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जुलाई में पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से जिले में सरकार की ओर से 46 लाख 37 हजार 710 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य दिया गया है। यह पौधरोपण विभिन्न विभागों के माध्यम से जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ किया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाकर एक दिन में विभिन्न विभागों के माध्यम से पौध लगवाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को मिले कुल लक्ष्य 4637710 के सापेक्ष वन विभाग द्वारा 33 लाख 96 हजार 300 पौध रोपित किए जाएंगे। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा 738890, पर्यावरण विभाग द्वारा 80000, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 150000, राजस्व विभाग द्वारा 25000, पंचायती राज विभाग द्वारा 25000, नगर विकास विभाग द्वारा 16900, लोक निर्माण विभाग द्वारा 10700, सिंचाई विभाग द्वारा 16800 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस दौरान सागौन, सहजन, शीशम, अर्जुन, जामुन, आम, महुआ, कटहल, आवला, पीपल, पाकड़, यूकेलिप्टस, नीम, बरगद आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी विभागों द्वारा वन विभाग की पौधशालाओं से 25 जून से पौध उठाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed