फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   44 corona infected so far, 28 recovered

अब तक मिले 44 कोरोना संक्रमित, 28 हुए ठीक

Sun, 07 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
44 corona infected so far, 28 recovered
श्रावस्ती। जिले में महानगरों व गैर प्रांतों से लौट रहे प्रवासियों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक कुल 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 28 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आए। जिले के दंदौली गांव में अब तक छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

महानगरों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक 2857 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। जिनमें से 2712 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 2647 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं 168 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
विज्ञापन

जिले में मिले कुल 44 कोरोना संक्रमितों में से जमुनहा के कुंडा निवासी चार वर्षीय मासूम व दंदौली का छह वर्षीय बालक व लक्ष्मनपुर निवासी एक वृद्ध व उसका पुत्र संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं 40 लोग प्रवासी हैं, जो मुंबई, महाराष्ट्र, हिमांचल प्रदेश व पंजाब से वापस लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 44 संक्रमितों में से जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं 28 कोरोना संक्रमित अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। पंद्रह लोग अब भी कोरोना संक्रमित है। इनका इलाज कोविड 19 लेवल वन हास्पिटल बहराइच व भंगहा में चल रहा है। जिले में शनिवार को भी 62 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि गिलौला विकास क्षेत्र के दंदौली गांव में बालक सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कई अन्य गांवों में भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह बगैर मास्क के घर से बाहर कदापि न निकले, सामाजिक दूरी का पालन करें तथा घर लौटने पर साबुन से हाथ धुलना कदापि न भूले। सावधानी ही इस बीमारी से बचाव का एक मात्र उपाय है। इसलिए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed