फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   4.39 crore assistance to the disaster affected people

Shravasti News: आपदा प्रभावितों को 4.39 करोड़ की सहायता

Mon, 12 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 12 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
4.39 crore assistance to the disaster affected people
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में किसान को साहायता रा​शि प्रदान करते विधायक
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक रामफेरन पांडेय ने लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। विधायक ने कहा कि 25, 26 और आठ अक्तूबर को हुई अतिवृष्टि व तूफान से जिले में जन-धन की हानि हुई। आपदा के 10 दिन के भीतर सर्वे कराकर प्रभावित किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी गई। फसल क्षति के साथ जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के लिए भी सहायता दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जिले में अब तक चार जनहानि, पांच पशुहानि, 595 मकानों की क्षति और 2296.547 हेक्टेयर फसल नष्ट होने का आकलन किया गया है। इसके सापेक्ष कुल चार करोड़ 39 लाख 35 हजार 299 रुपये वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार सहित एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, आशीष भारद्वाज और रवींद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed