{"_id":"645939c97a9fbe681d0be987","slug":"42-people-became-great-donors-by-donating-blood-srawasti-news-c-13-1-223387-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रक्तदान कर 42 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रक्तदान कर 42 लोग बने महादानी
Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
भिनगा के रेडक्रास भवन पर रेडक्रास दिवस पर रक्तदान करती एसएसबी की महिला अधिकारी
रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुआ शिविर, एसएसबी जवानों व रेडक्रॉस के सदस्यों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की ओर से सोमवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान रेडक्रॉस भवन भिनगा में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएमओ व सोसाइटी के चेयरमैन ने किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने 42 यूनिट रक्तदान भी किया।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि रेडक्रॉस आज पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस मना रहा है। इस मौके पर जिले में मुख्य शाखा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप व जूनियर रेडक्रॉस की ओर से प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था है। इसका उद्देश्य पीड़ितों की सेवा करना है। इस दौरान एसएसबी जवानों व रेड क्रॉस के सदस्यों ने 42 यूनिट रक्तदान किया।
कैंप में मानद सचिव डॉ. संत कुमार, एसएसबी के निरीक्षक सुरेश कुमार, पीआरओ बीएसटीवी प्रवीण कुमार पांडे, ब्लड बैंक की काउंसलर प्रियंका शुक्ला सहित संस्था के सदस्य व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुरू की गई नई पहल : सीएमओ
सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी को संयुक्त जिला चिकित्सालय से एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। सीएचसी से जो भी केस रेफर होते हैं, उसकी जानकारी ग्रुप पर तत्काल उपलब्ध कराई जाती है। ताकि संयुक्त जिला चिकित्सालय में उस केस के विषय में आवश्यक तैयारी समय से पूरी की जा सके। एक नई पहल यह भी की गई है कि ब्लड बैंक में ऐसे ब्लड जिनकी एक्सपायरी एक सप्ताह या उससे कम समय में होने वाली है। उसकी सूचना ग्रुप पर डाल दी जाती है। ताकि किसी सीएचसी में यदि किसी मरीज को खून की आवश्यकता है तो वह बिना दाता के भी खून प्राप्त कर सकता है।
बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति से लोगों को किया जागरूक
प्राथमिक विद्यालय अगरडीहा में शिक्षक आनंद त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्रों ने प्राथमिक उपचार व पर्यावरण पर जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। यहां शिक्षक ने बच्चों को रेडक्रॉस व रेडक्रॉस दिवस के बारे में जानकारी दी। यहां बच्चों को टाफी व चॉकलेट भी वितरित किया गया। संवाद