फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   42 inquiries found pending in Gilola and New Modern police station

Shravasti News: गिलौला व न्यू माॅडर्न थाने में लंबित मिलीं 42 विवेचनाएं

Tue, 07 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
42 inquiries found pending in Gilola and New Modern police station
श्रावस्ती। गिलौला व न्यू माॅडर्न थाने में मंगलवार को एसपी ने अपराध समीक्षा की। इस दौरान 42 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने थानेदारों को जल्द विवेचनाएं निपटाने के निर्देश दिए। एसपी प्राची सिंह सबसे पहले गिलौला थाने पहुंची। यहां उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद अपराध समीक्षा की। इसमें 24 विवेचनाएं लंबित मिलीं। एसपी ने विवेचकों को साक्ष्य एकत्र कर निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद वह न्यू मॉडर्न थाने पहुंचीं। यहां 18 विवेचनाएं लंबित मिलीं। उन्होंने थाना प्रभारियों को जन शिकायतें, पासपोर्ट मामलों व शिकायती प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय में निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed