फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   42 field trainers trained for the census

Shravasti News: जनगणना के लिए 42 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षित

Thu, 15 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 15 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
42 field trainers trained for the census
आईटीआई ​भिनगा में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद प्र​शिक्षु
श्रावस्ती। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आईटीआई भिनगा में फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना प्रभारी एसडीएम निशान्त उपाध्याय ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी और प्रशिक्षणार्थियों से तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में सात से नौ अक्तूबर तक 20 और दूसरे चरण में 12 से 14 अक्तूबर तक 22 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम ने कहा कि जनगणना सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना के दौरान सभी प्रश्नों के उत्तर लेकर आंकड़ों को सही ढंग से अपडेट करें। सटीक आंकड़ों से ही सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed