{"_id":"593c3f544f1c1be1478b458e","slug":"41497120596-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल
बदला बरदेहरा मार्ग तथा तिलकपुर मोड़ पर हुआ हादसा
लक्ष्मननगर / गिलौला (श्रावस्ती)। बदला बरदेहरा मार्ग पर धूमबोझी के निकट शनिवार को साइकिल व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बौद्ध परिपथ पर तिलकपुर मोड़ के निकट शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक अन्य मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के दामूपुरवा निवासी ननके पुत्र अब्दुल रहमान शुक्रवार को नेपाल राष्ट्र के घोड़दौरिया स्थित अपनी ससुराल गया था। शनिवार को साइकिल से वापस घर लौट रहा था। वहीं थाना क्षेत्र के ही धूमबोझी दुर्गागांव निवासी बच्छराज पुत्र दूबर के घर उसका समधी आया हुआ था। उसकी बाइक लेकर बच्छराज चलाना सीख रहा था। जैसे ही ननके बरदेहरा बदला मार्ग स्थित धुमबोझी गांव पहुंचा तभी तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकले बच्छराज ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बच्छराज व ननके गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस के न पहुंचने पर दोनों घायलों को टैंपो से जिला अस्पताल बहराइच ले जाया जा रहा था। रास्ते में बच्छराज की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ननके को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घटना में शुक्रवार शाम गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी रामपाल सिंह (45) पुत्र जर्मन सिंह अपनी मोटर साइकिल बनवाने बौद्ध परिपथ स्थित तिलकपुर मोड़ आया था। देर शाम लौटते समय तिलकपुर मोड़ पर बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि दूसरा मोटर साइकिल सवार मौके से भागने में सफल रहा।