फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   400 bigha wheat crop ashes by fire

आग से 400 बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 04 Apr 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
400 bigha wheat crop ashes by fire
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरीकोटिया, त्रिलोकपुर, डांडेकुइयां, बेलरी, शिवपुर भागड़ व बांसगढ़ी के खेतों में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें करीब चार सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरीकोटिया निवासी किसान प्रमोद कुमार यादव के खेत में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रमोद का 4 बीघा, कृष्णावती का चार बीघा, रामचंद्र यादव का 4 बीघा, सहबाज पटवारी 15 बीघा, जुम्मन खां 6 बीघा, मोहम्मद जहीर खां 6 बीघा, सहेबाज खां 15 बीघा, मोहम्मद इरशाद खां 2 बीघा दस बीसवा, बाबादीन यादव 2 बीघा, आशाराम चौहान 2 बीघा, छोटे लाल चौहान 2 बीघा, मुस्तकीम खां 4 बीघा, मुजीब खां 5 बीघा, नफीसा 5 बीघा, मोबीन खां 3 बीघा, शब्बीर खां 3 बीघा, साकिर खां 3 बीघा, जाबिर खां 3 बीघा, सफी खां 3 बीघा, बच्छन खां 3 बीघा, मैनुद्दीन खां 5बीघा, निजामुद्दीन खां 5 बीघा, रियासत खां 5 बीघा, इनतियाज खां 3बीघा, अनवर खां 16 बीघा, शब्बीर खां 1 बीघा, नजीर अहमद 5 बीघा, फारूक खां 3बीघा, नसीम 3बीघा, वसीम खां 3बीघा, डा.जहीर खां 16 बीघा, साबिर खां 6 बीघा, लल्लन खां 6 बीघा, बब्बन खां 6 बीघा,कदीर खां 3 बीघा, निसार अहमद का 14 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया है। जबकि बूढ़ी राप्ती नदी स्थित शिवपुर भागड़ के पास नोमेंस लैंड 642 के पास किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व एसएसबी जवानों ने आग को काबू किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

वहीं त्रिलोकपुर निवासी संतोषी 2 बीघा दस बीसवा, कैलाश नाथ 2 बीघा दस बीसवा सहित कई अन्य किसानों की फसल जलराख हो गई। डांडेकुइया निवासी कमला देवी 27 बीघा, सुभाष वर्मा 5 बीघा, दिनेश वर्मा 4 बीघा, संतोष वर्मा 4 बीघा, प्रकाश वर्मा 4 बीघा, हलीम कटवा 4 बीघा, रमेश वर्मा 5 बीघा, अंबरीश 3 बीघा, महदेव प्रसाद 3 बीघा, रामफेरन ढाई बीघा, शोभा राम वर्मा 5 बीघा, राम दुलारे 3 बीघा, फौजदार गुप्ता 4 बीघा, फत्तेपुर बनगई के मजरा बासगढ़ी निवासी छोटन यादव 10 बीघा, गोरखनाथ साहनी 7 बीघा, केशव राम 10 बीघा, राजेश साहनी 5 बीघा, रामसूरत 5 बीघा, रामदुलारे 3 बीघा, गरीबे 5 बीघा, ओमप्रकाश 6 बीघा, रमजान अली 5 बीघा, सन्तोष 5 बीघा, सोहनलाल 10 बीघा, भूरे 10 बीघा, शिवप्रसाद 3 बीघा, बेलरी निवासी राम शंकर 3 बीघा, सीताराम 3 बीघा, गुड्डी 3 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed