फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   40 Bigha Bagh is being cut without a permit

बिना परमिट काटा जा रहा 40 बीघा बाग

Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
40 Bigha Bagh is being cut without a permit
पसियनपुरवा स्थित बाग जहां बिना परमिट कट रही बाग। - फोटो : SRAWASTI
मल्हीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम देवरनिया के मजरा पसियनपुरवा में 40 बीघे क्षेत्र में बाग स्थित है। इसे विगत कई दिनों से काटा जा रहा है। इसमें प्रतिबंधित पेड़ भी बिना परमिट के काटे जा रहे हैं। लगातार काटे जा रहे बाग से सोख्ता लकड़ी आसपास के ईंट भट्ठों पर भेजी जा रही है, जबकि बूट को बहराइच के नानपारा क्षेत्र में भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व वन कर्मियों को भी है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट वन कार्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर जमुनहा के ग्राम देवरनिया के मजरा पसियनपुरवा में करीब 40 बीघे का बाग स्थित है। इस बाग में विगत बीस दिनों से लगे पेड़ों की कटान की जा रही है। यहां ठेकेदार व उसके लोग बिना परमिट के पंद्रह सागौन, बीस अर्जुन, पैंतीस सेमल, बारह शीशम, तीन नीम, दस सिरसा, छह जामुन, चार बड़हर के पेड़ अब तक काट चुके हैं। वहीं अन्य पेड़ों की कटान लगातार दिन रात जारी है।
विज्ञापन

काटे गए पेड़ों की झलासी व सोख्ता आसपास के ईंट भट्ठों पर भेजा जा रहा है, जबकि बूट को बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र में एकत्र किया जा रहा है। करीब बीस दिनों से लगातार हो रही इस अवैध कटान के बारे में पुलिस व वन कर्मियों को भी जानकारी है, इसके बावजूद न तो पुलिस ने इस अवैध कटान को रोका है, और न ही क्षेत्रीय वनाधिकारी या कर्मचारियों की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी करने पर वन कर्मियों ने बताया कि बाग में मात्र यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान हो रही है। वहीं ग्रामीण रामनरेश, इकबाल, तसव्वर, इमरान, तौफीक, सकटू व ननकू की माने तो बांग में प्रतिबंधित तथा औषधीय पेड़ों की भी धड़ल्ले से कटान हो रही है। ठेकेदार न सिर्फ अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर रहा है, बल्कि उसके सबूत भी मिटाता जा रहा है। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने बताया कि इतने बड़े बाग की कटान बिना परमिट के संभव ही नहीं है। यदि ऐसा है तो मौके पर जाकर इसकी जांच करूंगा। यदि आरोप सही मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed