{"_id":"5ea5b71d8ebc3e9065580a64","slug":"39-people-reach-shravasti-from-maharashtra-and-mumbai-srawasti-news-lko5192324102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र व मुंबई से श्रावस्ती पहुंचे 39 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र व मुंबई से श्रावस्ती पहुंचे 39 लोग
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मेहनत मजदूरी के लिए महानगरों में गए लोगों का जनपद आने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र से नौ व मुंबई से पैदल वापस लौट रहे 30 लोगों को सोनवा पुलिस ने सीमा बैरियर पर रोक लिया। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी को गांव के निकट स्थित क्वारंटीन सेंटर पर भेजा गया।
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में भी लोगों का महानगरों से अपने गांव लौटने का सिलसिला जारी है। लोग मुंबई, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य महानगरों से पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं। इन्हें सीमा पर तैनात पुलिस की ओर से रोक कर उनकी थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे ही महाराष्ट्र से पैदल चलकर नौ लोग रविवार को सोनवा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर मार्ग पर लगे बैरियर पर पहुंचे।
इनमें मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खावां गांव निवासी तौसीर, सत्तार, कलकलवा गांव के रमेश, वीरगंज निवासी जाबिर खां, रिजवान खां, मुनुवर खां, समीर खां, कथरा माफी निवासी रामनरेश व नेपाल राष्ट्र के गंगापुर निवासी फूलचंद को सोनवा पुलिस ने चेक पोस्ट पर रोक लिया। जहां मौजूद उपनिरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से क्वारंटीन करने के लिए जमुनहा भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं सोमनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर में लगे बैरियर पर मुंबई से आ रहे तीस लोगों को पुलिस ने रोक लिया। इनकी भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन के लिए उनके गांव के पास बनाए गए सेंटर पर भेज दिया गया। यह सभी लोग सिरसिया व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं।