{"_id":"699a0bb3d447f28a4b06114a","slug":"323-high-school-students-and-45-intermediate-students-skipped-their-exams-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118199-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हाईस्कूल के 323, इंटर के 45 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हाईस्कूल के 323, इंटर के 45 ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 22 Feb 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा में परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। -संवाद
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा छोड़ने का कम लगातार जारी है। शनिवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में हाईस्कूल के 323 और इंटरमीडिएट के 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सकुशल परीक्षा संपन्न करवाने के लिए उड़न दस्ते ने सभी केंद्रों का दाैरा किया।
जिले के 41 केंद्रों पर जारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल में गृह विज्ञान विषय के लिए कुल पंजीकृत 4431 विद्यार्थियों के सापेक्ष 4108 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वहीं, 323 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में संपन्न हुई इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 730 विद्यार्थियों के सापेक्ष 685 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 45 विद्यार्थियों ने इतिहास की परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों का भ्रमण किया गया। शनिवार को कोई भी नकलची पकड़ा नहीं गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट आदि भ्रमणशील रहे।