{"_id":"594ea2ac4f1c1be9328b468b","slug":"31498325676-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षिका हुई बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षिका हुई बर्खास्त
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षिका बर्खास्त
प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम का मामला
श्रावस्ती। सूचना दिए बगैर ही 21 माह से नदारद शिक्षिका को बीएसए ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम में तैनात थी। शिक्षिका को कई बार उपस्थित होने का अवसर भी दिया गया था।
प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम में ऊषा रंजन पुत्री मातादीन निवासी बड़ी देवकाली चुंगी चौराहा मंडल भवन जमुनिया बाग फैजाबाद की नियुक्ति 11 अगस्त 2014 को बतौर सहायक शिक्षिका हुई थी। उनके द्वारा सात सितंबर 2015 तक अपनी सेवाएं विद्यालय में दी गईं। इसी के बाद वह बिना सूचना दिए ही अपने नियुक्ति स्थल से नदारद हो गई। इसकी शिकायत होने पर खंड शिक्षाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों द्वारा उनसे दूरभाष पर मौखिक वार्ता करके नियुक्ति स्थल पर सेवा प्रदान करने को कहा गया। इसी के बाद लिखित रूप में भी उनको दो बार बेसिक शिक्षा कार्यालय से नोटिस देकर उपस्थित होने व अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। 26 फरवरी 2017 को उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया कि वह स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत रखें। अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। लेकिन इसके बाद भी शिक्षिका न तो उपस्थित हुई और न ही अपना कोई पक्ष प्रस्तुत किया। ऐसे में बीएसए ने यह मानते हुए कि या तो शिक्षिका का शिक्षण कार्य में अभिरुचि नहीं है। या वह कहीं अन्यत्र सेवायोजित हैं। ऐसे में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने शिक्षिका ऊषा रंजन को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।