{"_id":"594564534f1c1b0c1c8b4777","slug":"31497719891-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट की सेवाओं को इंगित करते हैं एनसीसी ध्वज के तीन रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट की सेवाओं को इंगित करते हैं एनसीसी ध्वज के तीन रंग
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेटों को दिलाई सद्भावना की शपथ
सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा में एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर
कटरा (श्रावस्ती)। सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा में चल रहे एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को परेड व शस्त्र प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान कैंप कमांडेंट ने ध्वज के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कैडेटों को सद्भावना की शपथ दिलाई।
51यूपी एनसीसी बटालियन के कैंप कमांडेंट कर्नल आईएस पाठक ने कहा कि पहली बार 1951 में एनसीसी के विभिन्न यूनिटों के लिए एनसीसी ध्वज बनाया गया था। यह ध्वज संरचना रंग और आकार में सेना के विभिन्न रेजीमेंटों के ध्वजों के ही सामान था। इसमें अंतर के नाम पर एनसीसी का बिल्ला और यूनिट का नाम अंकित था। 1954 में वर्तमान तिरंगा ध्वज बनाया गया। ध्वज के तीनों रंग कोरो की तीनों सेवाओं को इंगित करते है। लाल रंग सेना के लिए, गहरा नीला रंग नौ सेना एवं हल्का नीला रंग वायु सेना के लिए है। ध्वज के मध्य में कमल वल्सरी से आवृत्त एनसीसी अक्षर और एनसीसी क्रेस्ट है जो ध्वज को एक रंगीन स्वरूप और विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। कैप्टन एसएन शुक्ला ने कैडेटों को प्रतिज्ञा दिलाई कि वे पूर्ण सद्भाव से हमेशा भारत की एकता को कायम रखेंगे। अनुशासित व उत्तर दायित्व नागरिक बनेंगे। मौके पर सूबेदार सीमांचलन, सूबेदार बी बालन, कुलमेंदर सिंह, नायब सूबेदार निरंजन सिंन्हा व जेवी राना, मेजर एचपी वर्मा सहित कैडेट मौजूद रहे।