फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   100 डायल का चालक व आरक्षी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

100 डायल का चालक व आरक्षी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
100 डायल का चालक व आरक्षी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
डीजल के घपले में यूपी 100 के चालक व आरक्षी गिरफ्तार
विज्ञापन

वाहन में 25 लीटर डीजल डलवाने के बाद 45 की पर्ची बनाने को की हाथापाई
पेट्रोलपंप कर्मचारी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

रातनापुर /जमुनहा (श्रावस्ती)। जिनके कंधे पर क्राइम कंट्रोल का जिम्मा है वह खुद ही चोरी करते पकड़े गए। इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और यूपी 100 टीम के वाहन चालक व आरक्षी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र का है। जमुनहा स्थित पेट्रोलपंप से 25 लीटर डीजल यूपी 100 के वाहन में भरवाने के बाद चालक व आरक्षी ने कर्मचारी से 45 लीटर खरीद की पर्ची बनाने का दबाव बनाया। कर्मचारी के मना करने पर चालक व आरक्षी हाथापाई करने लगे। पेट्रोलपंप कर्मचारी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने देर शाम चालक व आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भिनगा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तैनात यूपी 100 वाहन 2509 पर तैनात चालक महेश सोनी व आरक्षी शनि कनौजिया मंगलवार शाम अनुपमा ग्राहक सेवा केंद्र जमुनहा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचे। यहां पर पुलिस कर्मियों ने वाहन में 25 लीटर डीजल डलवाया और इसके बाद पेट्रोलपंप कर्मचारी विनय कुमार से 45 लीटर डीजल खरीद की पर्ची बनाने को कहा। विनय के मना करने के बाद दोनों उसके साथ विवाद करने लगे। इस दौरान चालक व आरक्षी ने पेट्रोलपंप कर्मी से हाथापाई भी की। इसके बाद चालक व आरक्षी यूपी 100 वाहन लेकर भिनगा चले गए। मामले में विनय कुमार ने मल्हीपुर पुलिस को देर शाम चालक महेश सोनी व आरक्षी शनि कनौजिया के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं शाम को प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण ने चालक व आरक्षी को गिरफ्तार कर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह को सौंप दिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
की जा रही जांच
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह का कहना है कि यूपी 100 वाहन चालक और आरक्षी के खिलाफ पेट्रोलपंप कर्मचारी की ओर से तहरीर मिली थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed