{"_id":"593edf2a1126f41e768b457d","slug":"31497292586-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, एक घर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, एक घर जला
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आग लगी, हजारों की क्षति
- गृहस्वामी ने एक व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप
जमुनहा (श्रावस्ती)। भेला गांव के मजरा मुर्चहवा स्थित घर में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग को काबू करते लपटों ने घर में रखा सारा सामान अपने आगोश में ले लिया। गृहस्वामी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर जलाने का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर थाने में तहरीर दी है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेला गांव के मजरा मुर्चहवा निवासी कल्लू पुत्र हसन मोहम्मद फूस के मकान में परिवार सहित रहता है। सोमवार सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। लपटें उठती देख परिवारीजनों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। मगर तब तक आग की चपेट में आने से कल्लू के घर में रखे कपड़े, बिस्तर, अनाज, सोलर पैनल, बैट्री सहित घर का सारा सामान जल गया। अग्निकांड में करीब 75 हजार रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
कल्लू ने गांव के ही एक युवक पर घर जलाने का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर थाने में तहरीर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार राय का कहना है कि, मामला आपसी रंजिश का है। जांच की जा रही है। यदि आरोप की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी।