फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   31 Hindu and 6 Muslim couples got married

Shravasti News: 31 हिंदू व छह मुस्लिम जोड़ों का हुआ विवाह

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
31 Hindu and 6 Muslim couples got married
तीन दिवसीय मेले में आसोजित सामूहिक विवाह में मौलूद युगल जोडे व उनके परिजन।
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय के निकट स्थित मैदान में चल रहे मेले के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 31 जोड़ों ने विवाह मंडप में फेरे लिए, वहीं छह जोड़ों ने निकाह कर वैवाहिक जीवन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के चार, जमुनहा के 15, सिरसिया के नौ, गिलौला के तीन, इकौना के चार व भिनगा नगर के दो जोड़े शामिल हुए। इसमें 31 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के तहत अग्नि के फेरे लेकर व भगवान बुद्ध को साक्षी मानकर एक-दूजे का हाथ थामा। वहीं, छह जोड़ों ने कुरान की आयतें पढ़कर निकाह कबूल किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, सीडीओ अनुभव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह ने नवदंपतियों को उपहार व प्रमाणपत्र देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed