फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   30 cm from the danger mark. Rapti reached up

खतरे के निशान से 30 सेंमी. ऊपर पहुंची राप्ती

Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
30 cm from the danger mark. Rapti reached up
राप्ती के तेज बहाव के चलते कट रही मधवापुर मार्ग में हो रही कटान को रोकने के लिए ईट डालते कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। घटते बढ़ते जलस्तर के कारण जहां राप्ती ने मधवापुर घाट पर कटान तेज कर दिया है। वहीं इसे देख कछारवासियों की धड़कने तेज हो गई हैं। बढ़े जलस्तर के कारण राप्ती के कछार में बसे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं मार्गों के जलमग्न हो जाने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नेपाल सहित पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण राप्ती का जलस्तर घट बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तीन बजे राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 128 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। जबकि सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 127.85 मीटर था। यहां खतरे का निशान 127.70 मीटर है। राप्ती के बढ़े जलस्तर के कारण नदी के कछार में बसे गांवों में खेत पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं राप्ती की लहरें खेत खलिहान, मार्ग व चकमार्गों को जलमग्न करते हुए गांव में प्रवेश कर रही है। जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं तमाम गांव पानी से घिर जाने के कारण टापू बन चुके हैं। वहां आने जाने के लिए लोगों को छोटी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। राप्ती के कछार में बसे नरैनापुर व वीरपुर लौकिहा गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। यहां बाढ़ के कारण गांव से संपर्क मार्ग पर पानी का तेज बहाव होने से गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं लौकिहा, अशरफ नगर, सधई पुरवा, चहलवा, सुल्तानाजोत, सर्रा, उत्तमापुर, जिगरिया, भग्गनपुरवा, ओरीपुरवा, बरंगा, हरिहरपुर, महाराजनगर, मिसिरपुरवा, पिपरहवा, गुरदत्तपुरवा, बरुहा सहित कई अन्य गांव बाढ़ से घिरने के कारण टापू बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधवापुर घाट का कटा ठोकर
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित राप्ती नदी पर बने मधवापुर पुल के पास राप्ती की लहरें तेजी से कटान कर रही हैं। यहां पुल व पुल के अप्रोच को कटान से बचाने के लिए बनी ठोकर कई मीटर अब तक कट चुकी है। पुल से बंदरवा बाबा कुटी के बीच नदी की लहरें तेजी के साथ कटान कर रही हैं। कटान के चलते बीती रात सड़क के किनारे डाली गई बोरियां व जाल में भरे ईंट के रोड़े बोरी सहित नदी में समाहित हो गई। रात में नदी की कटान के कारण सड़क का आधा हिस्सा कट गया है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को कटने से बचाने के लिए ईंट के रोड़े डलवाए जा रहे हैं। कटान का यही हाल रहा तो सड़क का अस्तित्व बच पाना मुश्किल होगा। इसके साथ ही नदी कई अन्य गांव में भी संपर्क मार्ग को काट रही है। जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है।

सभी तहसीलों में राहत व बचाव कार्य जारी
सभी तहसील व बाढ़ चौकियों को हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट है। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखने व मघवापुर घाट पर हो रही कटान को रोकने का निर्देश दिया जा चुका है। आमजन को परेशानी न हो इसके लिए संबंधित एसडीएम व तहसीलदार अपने स्तर से राहत व बचाव कार्य कर रहे है। -टीके शिबु, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed