फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   28 flood shelters will be set up in the district.

Shravasti News: जिले में बनाए जाएंगे 28 बाढ़ शरणालय

Thu, 16 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
28 flood shelters will be set up in the district.
श्रावस्ती। तराईवासियों को राप्ती नदी का कहर हर वर्ष बाढ़ और कटान के रूप में झेलना पड़ता है। जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां अंतिम रूप दे दी हैं। जिले में 28 स्थानों पर बाढ़ शरणालयों के निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को समस्या से बचाने के लिए यह तैयारी शुरू की है। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बाढ़ शरणालयों का चिह्नांकन मॉडल के रूप में हुआ है। इनमें लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज और किसान इंटर कॉलेज लक्ष्मणनगर शामिल हैं। इन मॉडल शरणालयों को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शेष बाढ़ शरणालयों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्थापित करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इन चिह्नित स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए बेड, पका भोजन और चिकित्सा सुविधा होगी। सफाई व्यवस्था के साथ महिला व पुरुष शौचालय भी उपलब्ध होंगे। मनोरंजन के साधन भी रखे जाएंगे। बच्चों व बुजुर्गों के लिए अलग प्रकार के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed