फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   2620 farmers got 81.29 lakh assistance under the Prime Minister's Fasal Bima Yojana

2620 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिली 81.29 लाख की सहायता

Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
2620 farmers got 81.29 lakh assistance under the Prime Minister's Fasal Bima Yojana
श्रावस्ती। बाढ़ या फिर अन्य कारणों से किसानों की कई बार फसल बर्बाद हुई। ऐसे में शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सीडीओ ने 2620 किसानों को 81,29,142 रुपये की सहायता दिलाई। इस योजना के तहत जिले में इस वर्ष 1444 किसानों का बीमा किया गया है।
विज्ञापन

जिले में राप्ती नदी के कारण प्रति वर्ष बाढ़ आती है। इससे नदी के तटीय इलाके में रहने वालों की फसल बर्बाद हो जाती है। इसी के साथ मौसम पिरिवर्तन के कारण भी फसल खराब हो जाती है। इन सब कारणों से सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को होता है जो बैंक से ऋण लेकर फसल लगाते हैं। ऐसे किसानों का ऋण के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा हो जाता है। ऐसे में इन किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसे ही चिह्नित किसानों को मुआवजा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रबंधक पीएमएफबीवाई द्वारा बताया गया कि जिले में खरीफ 2021 में 19444 ऋणी किसानों का फसल बीमा हुआ है। जबकि पिछले वर्ष रबी 2020-21 में 19,665 किसानों का फसल बीमा हुआ था। जिसमें से फसल कटाई प्रयोग के आधार पर 2620 किसानों की क्षतिपूर्ति 81.29 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जिसे किसानों के खाते में शीघ्र ही भेजा जाएगा। वर्तमान खरीफ 2021 में डीएम द्वारा 29 ग्राम पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। जिसके लिए नामित समिति द्वारा सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीमों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों का सर्वे का कार्य इसी सप्ताह से शुरू होगा। ताकि बाढ़ प्रभावित कृषकों को तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।
इस मौके पर सीडीओ ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया की वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मेला, गोष्ठी, मोबाइल आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। ताकि अधिक से अधिक किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक कमल कटियार, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विद्या सागर गुप्त, जिला प्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक पीएमएफवाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed