फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   250 teenagers got corona vaccine on the first day

पहले दिन 250 किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
250 teenagers got corona vaccine on the first day
श्रावस्ती के सीएचसी भिनगा में कोविड का टीका लगवाती किशोरियां - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोविड के बदलते स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। ऐसे में सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को टीका लगवाने का अभियान प्रारंभ हुआ। सोमवार को पहले दिन 250 ने पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के बदलते स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए टीकाकरण व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन ही एक मात्र उपाय है। ऐसे में सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया। इसके लिए जिले में संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी को केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पहले दिन कुल 250 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव केवल वैक्सीन व उसके प्रोटोकॉल का पालन करने से ही संभव है। इसलिए 15 से 18 आयु वर्ग के सभी लोग अपने नजदीकी सीएचसी, पीएचसी या संयुक्त जिला चिकित्सालय में आकर नि:शुल्क टीकाकरण कराएं। -डॉ. मुकेश मातनहेलिया, नोडल अधिकारी व एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालयों में लागू हुआ कोविड प्रोटोकॉल
श्रावस्ती। न्यायालय में अब बिना कोविड प्रोटोकॉल पालन के प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए सोमवार जिला जज साकेत बिहारी दीपक ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में न्यायालय के अंदर एक समय में अधिकतम दस व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति दिए जाने को कहा गया है। इसके साथ ही न्यायालय कैंपस में बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed