फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   235 cases came on Samadhan Diwas, only 18 settled

Shravasti News: समाधान दिवस आए 235 मामले, निपटे सिर्फ 18

Sat, 03 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 03 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
235 cases came on Samadhan Diwas, only 18 settled
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान दस प्रतिशत मामलों का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। भिनगा तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम भिनगा आशुतोष ने की। यहां कुल 62 प्रार्थना पत्र आए, सुनवाई के बाद इनमें से 9 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। जमुनहा में एडीएम डीपी सिंह की अध्यक्षता में कुल 77 शिकायतें आई, इनमें से चार शिकायत जबकि इकौना तहसील में दर्ज 96 शिकायतों में से पांच मामले ही मौके पर निस्तारण कराए जा सके। संवाद
विज्ञापन



बेहतर कार्य करने पर पुलिसकर्मी सम्मानित
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में शनिवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसपी प्राची सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। अपराध गोष्ठी में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि कच्ची शराब निर्माण,भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकने के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण की प्रवृत्ति को बढ़ाया जाए। कार्यक्रम में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, इकौना संतोष कुमार, आरआई सहित अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। सभी थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed