फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड

तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड

Thu, 28 Feb 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज अचानक ठंडा हो गया है। मंगलवार की देर रात शुरू हुई बरसात रुक रुक कर दूसरे दिन भी जारी रही। तेज हवा के साथ हो रही बारिश से सिहरन काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


रात में हुई ओलावृष्टि के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी इसकी संभावनाओं को लेकर किसान परेशान रहें। तराई में कुछ समय से सामान्य रहा मौसम मंगलवार की देर शाम अचानक ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ देर रात शुरू हुई बरसात के बीच जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही बुधवार को भी चली बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग खुद को गर्म कपड़ों में समेटे नजर आए। वहीं गरज चमक व तेज हवा के साथ रुक रुक कर हुई बूंदा बांदी से ठिठुरन भी काफी बढ़ गई है।

इससे बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने को विवश देखे जा रहे हैं। तेज हवा के बीच हो रही बरसात देख किसान ओलावृष्टि की संभावनाओं को लेकर आशंकित देखे जा रहे हैं।

फसलों को होगा नुकसान
तराई में आए दिन होने वाली इस बरसात के कारण खेतों में काफी नमी है। ऐसे में अधिक नमी के कारण दलहनी व तिलहनी फसलों सहित अलसी, मसूर व सब्जियों की खेती पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

जिन किसानों ने अपनी सरसों व राई की फसल काट ली है, उनके भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम सामान्य होते ही किसान तत्काल अपनी फसलों को सुखा कर सुरक्षित कर लें। - जसपाल उप कृषि निदेशक


न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड
जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को मौसम कुछ सामान्य होने की संभावना है। वहीं जिले के कुछ हिस्से में तेज हवा के साथ बरसात भी हो सकती है।
- डॉ. विनोद सीनियर रिसर्च असिस्टेंट फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed