{"_id":"594ea2834f1c1bd45b8b45a8","slug":"21498325635-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक के दौरान आपस में बात कर रहे दो अधिकारियों को मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक के दौरान आपस में बात कर रहे दो अधिकारियों को मिली फटकार
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ से बचाव को विभागों ने नहीं दिया प्लान
बैठक में डीएम ने जताई नाराजगी, बातें कर रहे दो अफसरों को लगाई फटकार
श्रावस्ती। बाढ़ की संभावनाओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ इससे बचाव के लिए तैयारी बैठक की। इस दौरान अधिकतर विभागों की ओर से बाढ़ चौकियों का भ्रमण कर प्लान नहीं देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में आपस में बात कर रहे दो अधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई।
बैठक में डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों की ओर से बाढ़ चौकियों का भ्रमण कर कम्यूनिकेशन प्लान अब तक नहीं देने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में बाढ़ से बचाव के लिए प्लान देने का निर्देश दिया। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए नाव, मल्लाह एवं गोताखोरों की संख्या, नाम, पता एवं उनका मोबाइल नंबर नहीं उपलब्ध कराने पर उप जिलाधिकारियों से नाराजगी जताई। संबंधित सूचना 24 घंटे में उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश भी दिया। उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह क्षेत्रों में पूर्व में स्थापित बाढ़ चौकियों का भ्रमण करें। डीपीआरओ को एक सप्ताह में बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में एक नाव व मल्लाह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीडीओ शिवनारायन को भी व्यवस्था को समय से पूरा कराने को कहा। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को जेसीबी व संबंधित ठेकेदारों का नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि की सूची तैयार करने, सीएमओ को बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने व दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएसओ से लंच पैकेट एवं अन्य खाद्य सामग्री आदि उपलब्ध कराने के लिए फर्मों का चयन करने, कोटेदारों संग बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आपस में बात करने पर सहायक अभियंता सरयू नहर खंड छह बीएन सिंह व अवर अभियंता सरयू नहर खंड प्रथम बीके श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई। डीएफओ को बाढ़ में गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित रखने, सीवीओ को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बाक्स में-
एनडीआरएफ टीम तैनाती को लिखा पत्र
बाढ़ के दौरान फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एनडीआरएफ टीम मय मोटर बोट तैनात करने की मांग की है। इसके साथ ही सभी बाढ़ चौकियों पर सब इंसपेक्टरों के साथ ही पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया है।