{"_id":"5953fa7f4f1c1b42598b4664","slug":"201498675839-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर सील रही सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर सील रही सीमा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर सील रही सीमा
अमर उजाला ब्यूरो
जमुनहा (श्रावस्ती)। नेपाल में बुधवार को हुए दूसरे चरण के निकाय चुनाव के दौरान भारत-नेपाल सीमा सील रही। इस दौरान सीमा पर एसएसबी जवानों ने कड़ी चौकसी बरती। चुनाव के कारण सीमापार आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
नेपाल राष्ट्र में दूसरे चरण के निकाय चुनाव का बुधवार को मतदान कराया गया। इस दौरान दोनों देशों द्वारा सीमा सील कर दी गईं। ऐसे में सीमा पार से अवैध गतिविधियां संचालित न हाें इसके लिए सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी के कोदिया बीओपी, सागर गांव बीओपी, जमुनहा बीओपी, ककरदरी बीओपी, घुड़दौरिया बीओपी व तुरसमा बीओपी के जवानों ने कड़ी चौकसी बरती। ऐसा ही कुछ पिलर संख्या 644 सागर गांव बीओपी के निकट देखने को मिला। जहां एसएसबी जवानों ने गश्त करके लोगों को सीमा पार आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी थी। जमुनहा बीओपी के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि सीमा पार चुनाव को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इस दौरान जवान पारंपरिक व गैर पारंपरिक रास्तों के साथ ही जंगल व नदी के मार्गों की भी निगरानी कर रहे हैं।